बंगाल की खाड़ी में फिर बन सकता है चक्रवाती सिस्टम:राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0°C; तमिलनाडु-आंध्र में बारिश होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देश में सर्दी बढ़ गई है। यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत 8 राज्यों में आज घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इधर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रविवार को भी घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, केरलम, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात अकवान के कमजोर पड़ने के बाद बंगाल की खाड़ी में एक और मौसमी सिस्टम बनने के संकेत हैं। खाड़ी में अर्नव, मुरासु और अकवान जैसे तीन चक्रवात टकरा चुके हैं। यदि नया संकेत चक्रवात में बदलता है, तो महज 35 से 40 दिनों के भीतर यह चौथा तूफान होगा। राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम, मैप से समझें सर्दी के मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… अब प्रदूषण के बारे में अपडेट… कहां कितना रहेगा न्यूनतम तापमान… देखें लिस्ट

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer