
देश के 10 राज्यों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में आज कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह सकती है, हालांकि दक्षिण भारत में तमिलनाडु में बारिश होगी। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से मैदानों में सर्दी बढ़ी है। मध्य प्रदेश में 9 और यूपी में 4 शहरों का पारा 9 डिग्री से नीचे चल रहा है। इसके कारण अयोध्या में रामलला को गर्म पानी से नहलाया जा रहा है। राजस्थान का सीकर मैदानी इलाकों में सबसे ठंडा रहा। हरियाणा के हिसार में 7.7°C, पंजाब के लुधियाना में 7.8°C, राजस्थान के चूरू में 8°C और पिलानी में 8.2°C तापमान दर्ज हुआ। श्रीनगर में तापमान माइनस 2 डिग्री तक पहुंच गया। कश्मीर के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। 8वीं तक के स्कूल 28 फरवरी तक बंद रहेंगे। 12वीं तक की छुट्टियां 14 दिसंबर से 22 फरवरी तक रहेंगी। हिमाचल प्रदेश के ताबो में माइनस 4.2°C तापमान दर्ज हुआ। पारा घटने से शिंकुला दर्रे के पास ताल का पानी पूरी तरह जम गया, सूरज ताल समेत ऊंचाई वाली झीलों का पानी जमने लगा है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप… मैप में देशभर का तापमान 29 और 30 नवंबर का अनुमान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट है। बाकी राज्यों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। मौसम की तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में अब हेल्थ टिप प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा गुरुवार को लगातार 13वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 226 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। सुबह के आंकड़ों के अनुसार, PM2.5 प्रदूषण में वाहनों से निकलने वाला धुआं सबसे बड़ा कारण रहा। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। राज्यों के मौसम का हाल 1. राजस्थान: सुबह-शाम तेज सर्दी, फतेहपुर में पारा 4°C; दिन में चढ़ा तापमान, 7 शहरों में 30°C पार राजस्थान में शीतलहर का असर कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 32.3°C तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर समेत 7 शहरों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि, सुबह और शाम तेज सर्दी का असर बना हुआ है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. मध्य प्रदेश: अगले 5 दिन और तेज ठंड, करौंदी में 6.1°C तापमान, भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। सीजन में पहली बार शुक्रवार को तापमान 7 डिग्री से नीचे पहुंचा है। कटनी के करौंदी में सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 5 दिन तक तेज ठंड का असर बना रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 3. बिहार: अरवल में 10.6 डिग्री तापमान, रात में गिर रहा पारा, दिन में धूप से राहत; दिसंबर से बढ़ेगी ठंड बिहार में रात के समय तापमान में गिरावट आ रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। बीते 24 घंटे में अरवल सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी में रात का पारा 4 डिग्री तक गिरा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिसंबर के दूसरे हफ्ते से प्रदेश में ठंड बढ़ने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…






