राजस्थान-MP में शीतलहर का अलर्ट, पारा 10°C से नीचे आया:दिल्ली की हवा लगातार 10वें दिन जहरीली; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी के बाद पारा लगातार गिर रहा है। ऊंचाई वाले इलाकों में झीलें जम गई हैं। मैदानी राज्यों में कोहरा बढ़ गया है। रात का पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9°C दर्ज किया गया। देश के मैदानी शहरों में भोपाल छठे स्थान पर रहा। यहां का पारा शिमला 9.2 °C और शिलांग 9.3°C से भी नीचे पहुंच गया। वहीं, राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.3°C दर्ज किया गया। सोमवार को श्रीनगर में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 1.6°C और पहलगाम में तापमान माइनस 4.6 डिग्री तक पहुंच गया। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 नवंबर 27 नवंबर अब प्रदूषण का हाल नई दिल्ली में मंगलवार को डेटा रिकॉर्ड करने वाले 58 मॉनिटरिंग स्टेशन में से 34 स्टेशन पर हवा की गुणवत्ता ‘खराब’, 19 पर मॉडरेट और 5 पर बहुत खराब कैटेगरी में रही। IMD के ‘एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम’ ने अनुमान लगाया है कि अगले 3 दिन तक दिल्ली की हवा बेहद खराब रहने की संभावना है। CPCB के अनुसार, 0-50 AQI को अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है। मौसम की 2 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में राज्यों में मौसम का हाल एमपी: बारिश थमते ही लौटी ठंड, पारा 9°C से नीचे; शाजापुर में तापमान 8.4 डिग्री; भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी बढ़ी सर्दी मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर से आ रही हवाओं के कारण शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह प्रदेश में सबसे कम रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में भी सर्दी का असर बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें.. राजस्थान: शीतलहर से बढ़ी सर्दी, पारा 2 डिग्री तक गिरा, बाड़मेर सबसे गर्म, फतेहपुर सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम साफ रहेगा राजस्थान में उत्तरी हवाओं के तेज होने से सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार को अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, टोंक, पिलानी और सीकर समेत कई शहरों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। नागौर, सीकर, अलवर और अजमेर में सुबह-शाम हल्की शीतलहर का असर रहा। वहीं, बाड़मेर में दिन का तापमान 31 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि सीकर के फतेहपुर में रात सबसे ठंडी रही। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क, गंगोत्री में पारा -11°C: पहाड़ों में पाला गिरने से बढ़ी ठंड; रुड़की-रुद्रपुर की हवा जहरीली उत्तराखंड में 2 दिसंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम पाला पड़ने से ठंड बढ़ रही है, जबकि दिन में तेज धूप निकल रही है। बुधवार सुबह गंगोत्री में तापमान -11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीताल और मसूरी में मौसम साफ रहने से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ऋषिकेश में भी पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 3 दिन घने कोहरे का अलर्ट, पठानकोट में पारा 7.1 डिग्री; चंडीगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं पंजाब में अगले तीन दिन तक कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के रात के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पठानकोट में सबसे कम तापमान 7.1 डिग्री रहा। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में घना कोहरा छा सकता है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अगले 2 दिन बढ़ेगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; पेंड्रा रोड सबसे ठंडा; रायपुर में तापमान सामान्य से 4.2°C ज्यादा छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… यूपी: हरदोई में पारा 9.5°C पहुंचा, मुजफ्फरनगर में भी बढ़ी ठिठुरन; अगले हफ्ते 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में हरदोई में न्यूनतम तापमान 9.5°C और मुजफ्फरनगर में 9.8°C दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह लखीमपुर, सीतापुर, बलिया, संभल और बिजनौर समेत 15 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें… टिप ऑफ द डे

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer