राजस्थान में पारा 5°C पहुंचा, 7 राज्यों में घना कोहरा:जम्मू-कश्मीर में पारा माइनस में; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नवंबर के आखिरी सप्ताह में देश के कई हिस्सों में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रात का तापमान माइनस में पहुंच गया है। सात राज्यों में सुबह कोहरा और ठंडी हवाएं चल रही हैं। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन पारा 5°C से नीचे दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में बुधवार को शहर में शीतलहर चली और न्यूनतम पारा 8.2°C दर्ज किया गया। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप; शुरुआत सर्दी से… मैप में देशभर का तापमान 27 और 28 नवंबर का अनुमान मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में सर्दियों में बाहर निकतले समय क्या सावधानी रखें… अब प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा बुधवार को लगातार 11वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: बाड़मेर-जैसलमेर को छोड़ सभी शहरों में पारा 15°C से नीचे, फतेहपुर में 4.7°C राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते रात में ठंड बढ़ गई है। राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिरा। सीकर के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। बुधवार को यहां 4.7°C तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 15°C से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. एमपी: दमोह में 7.4°C पारा, 30 शहरों में 15 डिग्री से नीचे; भोपाल में शीतलहर मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दमोह में बुधवार तो न्यूनतम तापमान 7.4°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। भोपाल में पारा 8.2°C पर पहुंच गया, जो 10 साल में नवंबर की तीसरी सबसे ठंडी रात है। बुधवार को भोपाल, राजगढ़ और शाजापुर में सर्द हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. उत्तर प्रदेश: 3 शहरों में पारा 10° से नीचे, हरदोई 9°C के साथ सबसे ठंडा पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। हरदोई में न्यूनतम तापमान 9°C, मुजफ्फरनगर में 9.2°C और कानपुर में 9.6°C दर्ज किया गया। प्रदेश में दिन का तापमान भी 30°C से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, प्रयागराज समेत 12 शहरों में कोहरा छाया रहा। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: कई जिलों में सुबह से कोहरा, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड; अरवल में पारा 11.5°C पहुंचा बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध छा रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से आसमान साफ हो रहा है। बुधवार को अरवल में 11.5°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा या धुंध रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: उत्तरी हिस्से में ठंड, दक्षिण में रातें गर्म: अंबिकापुर 11.4°C के साथ सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में ठंड बढ़ गई है। अंबिकापुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में रात का तापमान बढ़ा है। जगदलपुर में पारा 20.1 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer