हैदराबाद में कांग्रेस और BRS कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट:राहुल गांधी के पुतले के साथ बिरयानी प्रोटेस्ट करने पर हंगामा; KTR ने कार्रवाई की मांग की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

तेलंगाना के हैदराबाद में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकर्ताओं के बीच गुरुवार को मारपीट हो गई। BRS ने एक रेस्टोरेंट में दो लाख सरकारी नौकरियां देने के कांग्रेस सरकार के वादों के खिलाफ बिरयानी प्रोटेस्ट आयोजित किया था। इसमें राहुल गांधी की हैदराबाद यात्रा के तीन साल पूरे होने पर उनका पुतला भी लगाया था। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता डिनर कार्यक्रम में पहुंचे और हमला कर दिया। उन्होंने हमले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। पूरी घटना 7 फोटो में देखें… KTR का आरोप- शांतिपूर्ण प्रदर्शन में BRS नेताओं पर हमला BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी पार्टी के नेताओं और युवा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने मन्ने कृष्णांक, मुथा जैसिम्हा और जगन पटिमीडी समेत अन्य नेताओं पर हुए हमले की निंदा की। KTR ने दावा किया कि एक राज्यसभा सांसद ने हमले का नेतृत्व किया और अपने समर्थकों को BRS नेताओं के खिलाफ जुटाया। KTR ने कहा कि सरकार से चुनावी वादों पर सवाल पूछना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है। संविधान दिवस के दिन ऐसी घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राज्य सरकार से हमले में शामिल लोगों और कथित तौर पर इसका नेतृत्व करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही विपक्षी दलों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार देने की अपील की।

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer