राजस्थान में शीतलहर, 13 राज्यों में घना कोहरा:कुलगाम में पानी जमा, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात; जानें देशभर का मौसम और हेल्थ टिप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल समेत उत्तर भारत के 13 राज्यों में आज घने कोहरे का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में लगातार पारा गिरता जा रहा है। गुरुवार को कुलगाम में पेड़ों पर बारिश का पानी जम गया। यहां पारा माइनस में चल रहा है। राजस्थान के 4 जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे आ गया है। IMD ने यहां आज से शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी हवाओं के असर से अगले 2 दिन केरलम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में तापमान 9.6°C पर पहुंच गया है, घने कोहरे से विजिबिलिटी भी कम रही। आगे जानिए देशभर का मौसम, प्रदूषण का हाल और हेल्दी रहने के टिप… मैप में देशभर का तापमान 28 और 29 नवंबर का अनुमान दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घन कोहरे का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम की 3 तस्वीरें… देशभर का तापमान, एक टेबल में सर्दियों में बाहर निकलते समय क्या सावधानी रखें… अब प्रदूषण का हाल दिल्ली की हवा गुरुवार को लगातार 12वें दिन ‘खराब’ कैटेगरी में रही। 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 224 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा 15 नवंबर से लगातार ‘खराब’ कैटेगरी में बनी हुई है। नोट: CPCB के मुताबिक, 0-50 AQI अच्छा, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर श्रेणी में आता है। देश के प्रमुख राज्यों का मौसम… 1. राजस्थान: 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में तापमान 4.3 डिग्री पहुंचा उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजस्थान में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 27 नवंबर को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा समेत 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 4.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सीकर में 5 डिग्री, नागौर में 6.1 और चूरू में 7.6 डिग्री तापमान रहा। पूरी खबर पढ़ें… 2. MP: 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट; भोपाल में पारा 8.8°, 10 शहरों में तापमान 10° से नीचे मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है। गुरुवार रात प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। कटनी जिले के करौंदी में सबसे कम 6.8 डिग्री तापमान रहा, जबकि भोपाल में पारा 8.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, शाजापुर, दमोह और कटनी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 3. यूपी: मुजफ्फरनगर में पारा 9.1°C पहुंचा, 5 शहरों में 9.1° से नीचे; 20 शहरों में घना कोहरा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कानपुर में 9.2, हरदोई में 9.5, इटावा में 9.6 और मेरठ में 10 डिग्री तापमान रहा। गुरुवार को लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। बलरामपुर में विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. बिहार: अरवल में सबसे कम 11.2° तापमान, भभुआ सबसे गर्म; सुबह-रात बढ़ेगी ठंड बिहार में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है, जबकि दोपहर में धूप से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। सुबह ज्यादातर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। राज्य के भभुआ में गुरुवार को सबसे ज्यादा 31.7 डिग्री और अरवल में सबसे कम 11.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पटना में आज अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 13 से 16 डिग्री रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Comment

UPSE Coaching
What does "money" mean to you?
  • Add your answer